UP में कोरोना संक्रमण के 14,765 मामले आए सामने, पिछले 24 घंटे में 1070 मरीज हुए ठीक

By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 13, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,55,391 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 14,765 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,55,52,240 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 1070 लोग तथा अब तक 16,91,288 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 71,022 एक्टिव मामले है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में भाजपा की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ से बेटे के लिए मांगा टिकट

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 12 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 22,15,802 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,45,51,661 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 91.27 प्रतिशत है। दूसरी डोज 8,19,75,780 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 55.61 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,65,27,441 डोज दी जा चुकी है। 

इसे भी पढ़ें: बसपा का दावा, उत्तर प्रदेश के लिए 90 दलितों सहित 300 प्रत्याशियों का चयन हो चुका 

उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 38,68,052 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 27.60 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,96,584 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की