राजस्थान से अवैध रूप से 15 ऊंटों को ले जाया जा रहा था पश्चिम बंगाल, नौ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2021

पाकुड़ (झारखंड)। राजस्थान के भरतपुर से अवैध रूप से कुर्बानी के लिए झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाये जा रहे 15 ऊंटों को पाकुड़ में वन विभाग के अधिकारियों ने बरामद किया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बरामद ऊंटों, ट्रक चालक एवं खलासी समेत तीन लोगों को छुड़ाने आये पश्चिम बंगाल के छह तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पाकुड़ के वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) अनिल कुमार सिंह ने बताया, ‘‘स्थानीय गोकुलपुर स्थित नाका पर मंगलवार देर रात को राजस्थान से तस्करी कर ले जाए जा रहे 15 ऊंटों से लदे ट्रक को उनकी टीम ने जब्त कर उसमें सवार साजिद, चालक बॉबी कुमार और अजय पाल को गिरफ्तार कर लिया।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास