Pakistan में दो जनजातीय गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, 15 लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2023

पेशावर। पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर इलाके में कोयले की खदान के परिसीमन को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 15 लोग मारे गए। पुलिस ने बताया कि ये घटना कोहट जिले में दर्दा आदम खेक इलाके में सन्नीखेल तथा जारघुन खेल जनजातियों के बीच हुई। उन्होंने कहा कि घटना में घायल हुए लोगों को पेशावर के एक अस्पताल में भेजा गया है।

घायलों की संख्या के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं लेकिन दोनों गुटों के बीच गोलीबारी में दोनों ओर से लोग हताहत हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का संयुक्त दल तथा सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दोनों गुटों के बीच गोलीबारी रुकवाई। दर्दा आदम खेल पुलिस थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि सन्नीखेल तथा जारघुन खेल जनजातियों के बीच कोयला खदान के परिसीमन को लेकर विवाद पिछले कुछ वर्षों से चल रहा है और इसे सुलझाने के लिए कई बार ‘‘जिरगा’’ बुलाई जा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Winter Skin Care: बिना मेकअप के पाएं ग्लोइंग स्किन, स्किनिमलिज्म से सर्दियों में निखारें त्वचा

Gemini 3 Pro VS ChatGPT 5.2: 2025 के AI रेस में कौन आगे? आपके लिए बेस्ट चुनाव का विश्लेषण

Pakistan ने चोरी से ईरान को परमाणु...पुतिन-बुश की 24 साल पुरानी सीक्रेट चैट आई सामने

दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया