उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर तेल व्यापारी से 15 लाख की लूट

By राजीव शर्मा | Jul 27, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपराधी किस कदर बेखौफ है इसका अंदाजा आज हुई वारदात से लगाया जा सकता है। भावनपुर थाने की हसनपुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर तेल कारोबारी से 14 लाख 90 हजार की रकम लूट ली गई। दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद बदमाश शहर की तरफ से होते हुए फरार हो गए। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ में जुम्मे की नमाज के दौरान दीवार गिरने से दो की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी 

जानकारी लगते एसएसपी प्रभाकर चौधरी और एसपी देहात केशव कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित व्यापारी अमित अग्रवाल से बात की और फिर बदमाशों को जल्द पकड़ कर लूटा गया पैसा बरामद करने का आश्वासन दिया। मामले में भावनपुर थाने में व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह