कम नहीं हो रही बंगाल भाजपा की मुश्किलें, अमित शाह के दौरे से पहले 15 नेताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा

By अंकित सिंह | May 02, 2022

पश्चिम बंगाल में भाजपा के दिन मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हर रोज कोई ना कोई नेता पार्टी का दामन छोड़ रहा है। पश्चिम बंगाल में पार्टी को हो रहे नुकसान की वजह से खुद केंद्रीय मंत्री अमित शाह अब सक्रिय हो गए हैं। वह 4 मई को पश्चिम बंगाल दौरे पर जा रहे हैं। इन सब के बीच एक बार फिर से 15 भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सभी कार्यकर्ता उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के बताए जा रहे हैं। फिलहाल बारासात जिला अध्यक्ष तापस मित्रा ने इस पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा था जब वह 100 सीटों पर जीत हासिल नहीं कर सकी।

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया का आरोप, बीजेपी शासित MCD ने लांघी भ्रष्टाचार की सारी हदें, अफसरों से करवा रही उगाही

पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा ने 77 सीटें जीती थीं। लेकिन अब यह संख्या 70 रह गई है। निगम चुनाव के दौरान भी आंतरिक कलह सामने आई थी। पार्टी के कई कार्यकर्ता राज्य के संगठन से खुश नहीं है। फिलहाल इस को लेकर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार भी इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया हैं। दूसरी ओर भाजपा का ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल जारी है। 

प्रमुख खबरें

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू