चीन के वुहान शहर में एक बार फिर 1.1 करोड़ लोगों का होगा COVID-19 टेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2020

बीजिंग। चीन में कोविड-19 के 15 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से आठ ऐसे हैं जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वुहान में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं है लेकिन यहां के 1.1 करोड़ लोगों की कोविड-19 जांच की जाएगी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक मंगलवार को सात नए मामले सामने आए जिनमें से एक मरीज बाहर से आया था जबकि छह लोग स्थानीय स्तर पर ही संक्रमण के शिकार हुए।

बिना लक्षण वाले आठ नए संक्रमित मरीज भी मिले जिन्हें मिला कर ऐसे मरीजों की संख्या 750 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में मंगलवार को कोई नया मामला नहीं आया। लेकिन वुहान में बिना लक्षण के संक्रमण के 598मामले हैं। अब यहां दस दिन के भीतर सभी लोगों की जांच होगी। चीन में मंगलवार तक 4,633 संक्रमितों की मौत हुई और संक्रमण के कुल मामले 82,926 हैं।

प्रमुख खबरें

संवैधानिक अधिकारों के हनन पर Congress आक्रामक, Sapkal ने उठाया सवाल

ब्राजील के खिलाफ हार भूलकर Uruguay से भिड़ेगी भारतीय Football टीम

Steve Jobs Death Anniversary: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अमर हो गए Steve Jobs, ऐसे की थी Apple कंपनी की शुरूआत

Congress का आरोप: मुंबई Tilak Bhavan से आदिवासी छात्र और NSUI सदस्य हिरासत में, पुलिस का इनकार