Russia के दागिस्तान क्षेत्र में आंतकवादी हमलों में 15 पुलिस अधिकारियों और कई नागरिकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2024

रूस के दक्षिणी दागिस्तान क्षेत्र में सशस्त्र आतंकवादियों ने रविवार को 15 से अधिक पुलिस अधिकारियों और एक पादरी समेत कई नागरिकों की हत्या कर दी। दागिस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलीकोव ने सोमवार तड़के एक वीडियो बयान में बताया कि बंदूकधारियों ने दो शहरों में दो ऑर्थोडॉक्स गिरजाघरों, एक यहूदी उपासनागृह और एक पुलिस चौकी पर गोलीबारी की।

दागिस्तान के अंदरुनी मामलों के मंत्री ने बताया कि सशस्त्र लोगों के एक समूह ने कैस्पियन सागर के समीप स्थित डर्बेंट शहर में एक यहूदी उपासनागृह और एक गिरजाघर पर हमला किया। सरकारी मीडिया के अनुसार, गिरजाघर और यहूदी उपासनागृह दोनों में आग लग गयी।

इसी तरह दागिस्तान की राजधानी मखचकला में एक गिरजाघर और एक यातायात पुलिस चौकी पर भी हमले की ऐसी ही खबरें मिली हैं। प्राधिकारियों ने क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान की घोषणा की है।

आतंकवाद रोधी समिति ने बताया कि पांच बंदूकधारियों का ‘‘खात्मा’’ कर दिया गया है। गवर्नर ने बताया कि छह ‘‘डाकुओं’’ का ‘‘खात्मा’’ कर दिया गया है। बहरहाल, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमलों में कितने आतंकवादी शामिल थे। अभी किसी ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्राधिकारियों ने इस आतंकवादी कृत्य की आपराधिक जांच शुरू कर दी है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से बताया कि दागिस्तान के एक अधिकारी को हमलों में उसके बेटों की संलिप्तता को लेकर हिरासत में लिया गया है। मेलीकोव ने बिना कोई सबूत उपलब्ध कराए दावा किया कि इन हमलों की साजिश संभवत: विदेश में रची गयी।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Suvendu Adhikari ने 11,000 पुलिसकर्मियों को बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर बनेगा विकसित भारत-2047 का प्रमुख ग्रोथ इंजन: ज्योतिरादित्य सिंधिया

महिला सुरक्षा पर CM Rekha Gupta का एक्शन, छात्राओं के लिए बनेगा डेडिकेटेड WhatsApp Group

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को DBT से मिले 112.14 करोड़ रुपये, Samrat Choudhary ने जारी की राहत