एटा में छह वर्षीय मासूम बालिका के साथ 15 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2022

एटा (उप्र)। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को छह वर्षीया मासूम बालिका के साथ 15 वर्षीय किशोर द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धनंजय कुशवाहा ने बताया कि आज जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम के साथ उसके ही गांव के एक किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: उद्धव ठाकरे ने शिवसेना और अन्य विधायकों से मुलाकात की

उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। परिजनों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार किशोर ने एक खाली पड़े मकान के भूसे से भरे कमरे में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका की तबीयत बिगड़ गई और वह जब खून से लथपथ घर पहुंची तो परिजनों को घटना का पता चला। बालिका के पिता ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान और एएसपी कुशवाहा गांव में मौके पर पहुंच गए और आरोपी किशोर को पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा