ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात अचानक आग लगने से 16 मकानो के जल जाने से अग्निकांड में 150 लोग प्रभावित

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 27, 2021

कुल्लू।   कुल्लू ज़िला के ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात अचानक आग लगने से 16 रिहायशी मकानो के जल जाने की सूचना है।किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन आधी रात को ही मौके पर पहुंच गया था। एसडीएम कुल्‍लू विकास शुक्‍ला ने बताया अग्निकांड में 16 मकान जल गए हैं। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग भी सुबह घटनास्‍थल पर पहुुंचे। मलाणा पंचायत के प्रधान राजू राम ने बताया सुबह तक आग भड़की रही, प्रशासन व ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उपायुक्त ने बताया अग्निकांड में नौ करोड़ से ज्‍यादा का नुकसान हुआ है। इस अग्निकांड में 150 लोग प्रभावित हुए हैं। 

उधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि अग्निकांड में करोड़ों का नुकसान हुआ है व 150 लोग प्रभावित हुए हैं। स्‍थानीय प्रशासन मौके पर जुटा है व निर्देश दिए हैं कि राहत व बचाव कार्य में कोई कसर न रहे।

गृहमंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मलाणा गांव में हुए अग्निकांड पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि हिमाचल प्रदेश के मलाणा गांव में आग लगने से हुए नुकसान से अत्यंत दुखी हूं। इस हादसे में जिन गांव वालों के घरों को क्षति पहुंची है, मैं उन सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। प्रदेश सरकार व प्रशासन पूरी तन्मयता के साथ बचाव कार्य में लगी है।

केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दुख व्यक्त किया है देवभूमि हिमाचल के कुल्लू में भीषण अग्निकांड की घटना कष्टदायक है।मेरी संवेदनाएं एवं सहानुभूति मलाणा गाँव में लगी आग से प्रभावित हुए सभी पीड़ितों के साथ है।प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन पूरी तत्परता से स्थिति को ध्यान में रखते हुए राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार