तमिलनाडु में कोविड-19 के 15749, केरल में 14233 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2021

चेन्नई/ तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु/अमरावती/हैदराबाद। कोविड-19 के शुक्रवार को तमिलनाडु में 15,759, केरल में 14,233, कर्नाटक में 8,249, आंध्र प्रदेश में 8,239और तेलंगाना में 1,707 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन से यह जानकारी मिली है। तमिलनाडु में शुक्रवार को कोविड-19 के 15,759 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23.24 लाख हो गई। वहीं, 378 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 28,906 हो गई।

इसे भी पढ़ें: बाल श्रम रोकने के लिए मनाया जाता है ‘अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस’

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि अब तक 21,20,889 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 1,74,802 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में शुक्रवार को कोयंबटूर से सबसे ज़्यादा 2,056 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद चेन्नई से 1,094 और इरोड से 1,365 नए मामले सामने आए हैं। केरल में शुक्रवार को कोविड-19 के 14,233 नए मामले सामने आए हैं और 173 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,72,798 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 10,804 हो गई। वहीं, राज्य में आज 15,355 लोग संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 25,57,597 हो गई। राज्य में फिलहाल 1,34,001 मरीज़ों का उपचार चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में हजारा समुदाय के लोगों पर हमले की UNSC और भारत ने की निंदा

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सरकार ने अब तक राज्य की कुल 25 फीसदी से ज्यादा आबादी को कोविड-19 टीके की खुराक दी है। अब तक कुल 1,09,61,670 खुराक दी गई है। वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,249 नए मामले सामने आए हैं और 159 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27.47 लाख और मृतकों की संख्या बढ़कर 32,644 हो गई। दिन में 14,975 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। राज्य में अब तक 25,11,105 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

राज्य में फिलहाल 2,03,769 मरीजों का उपचार चल रहा है। शुक्रवार को सामने आए 8,249 नए मामलों में से सबसे ज्यादा 1,154 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से सामने आए हैं।कर्नाटक में संक्रमण दर 4.86 फीसदी ,जबकि मृत्यु दर 1.92 फीसदी है। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 8,239 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,96,122 हो गई। वहीं, राज्य में अब तक 16,88,198 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 11,824 मरीजों की मौत हो चुकी है। बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में 96,100 मरीजों का उपचार चल रहा है। राज्य में ब्लैक फंगस की वजह से मरनेवाले मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है।

राज्य में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 1,307 मरीजों का इलाज चल रहा है। पड़ोसी तेलंगाना में शुक्रवार को 1,707 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,00,318 हो गई। वहीं 16 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,456 हो गई। राज्य सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में अब 22,759 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, अब तक 5,74,103 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America