Coronavirus in India | देश में कोविड-19 के 15,940 नए मामले आए, 20 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,940 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,78,234 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 88,284 से बढ़कर 91,779 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,24,974 पर पहुंच गई। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,779 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.21 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के कार्यालय तक विरोध मार्च बिना अनुमति के निकाला गया : एसएफआई

पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में जिन 20 मरीजों ने जान गंवाई, उनमें से 11 केरल, तीन महाराष्ट्र, दो पश्चिम बंगाल और एक-एक बिहार, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के थे।

देश में संक्रमण से अब तक कुल 5,24,974 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 1,47,896 मृतक महाराष्ट्र, 69,935 केरल, 40,114 कर्नाटक, 38,026 तमिलनाडु, 26,243 दिल्ली, 23,532 उत्तर प्रदेश और 21,214 पश्चिम बंगाल के थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल