मास्को में गोदाम में लगी आग में 16 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2016

मास्को। मास्को के एक गोदाम में आज सुबह लगी आग में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी। रूसी प्रशासन ने यह जानकारी दी है। तास संवाद समिति ने आपात मंत्रालय की स्थानीय शाखा के हवाले से बताया, ''जब आग को बुझाया जा रहा था तो आग की लपटों में घिरा एक कमरा देखा गया।’’ दमकल कर्मचारियों ने कमरे की दीवार तोड़ी और वहां 16 शव पाए। आपात विभाग के कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तड़के पांच बजे ही घटनास्थल पर आग बुझाने पहुंच गए थे। आग ने रूस की राजधानी के उत्तरी हिस्से में एक औद्योगिक क्षेत्र में करीब 200 वर्ग मीटर इलाके में बने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया था। सुबह सात बजे आग पर काबू पा लिया गया। प्रशासन ने यह जानकारी दी।

 

एक पुलिस सूत्र ने रूसी संवाद समितियों को बताया कि हादसे में मारे गए लोग संभवत: पूर्व सोवियत गणतंत्रों के प्रवासी मजदूर थे तथा यह गोदाम एक स्थानीय प्रिंटिंग कंपनी का है। मास्को के मेयर सेर्गेई सोबीयानिन ने ट्वीटर पर लिखा कि प्रशासन मामले की जांच करेगा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पता लगाने के लिए मामले की आपराधिक जांच शुरू की गयी है कि कहीं यह आग आगजनी या लापरवाही का नतीजा तो नहीं है।

 

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम