बिहार में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत, पूछताछ के लिए 5 लोग हिरासत में

By अंकित सिंह | Jul 17, 2021

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से एक बुरी खबर आ रही है। यहां जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत हो गई है। घटना लौरिया और रामनगर प्रखंड क्षेत्र की है। शुक्रवार को जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत की खबर थी जिनमें से 6 लोगों की पहचान की गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कई जगह छापामारी की है और 5 आरोपियों को हिरासत में भी लिया है। ज़िलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि हमें जांच में पता चला कि गांव में एक व्यक्ति शराब बनाता है। हमने कुछ गिरफ़्तारी भी की हैं। हमने वहां मेडिकल टीमें लगा दी हैं। मामले में जांच जारी है। जांच चल रही है। डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा कि संबंधित अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। स्थानीय लोग इस बारे में बात करने को तैयार नहीं हैं। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है