सुशांत की मौत के बाद एक और बुरी खबर, 16 साल की टिक-टॉक स्टार सिया कक्कड़ ने की आत्महत्या

By रेनू तिवारी | Jun 25, 2020

नयी दिल्ली। साल 2020 पूरी दुनिया के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी काफी खराब रहा। अप्रैल से महीने लगातार बॉलीवुड से बुरी खबरें ही आ रही हैं। पहले तो बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान का दुनिया से यूं आचनक चले जाना। फिर सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत का आत्महत्या कर लेना। सुशांत की मौत का यकीन अभी उनके फैंस कर भी नहीं पाये थे कि अब 16 साल की एक उभरती कलाकार सिया कक्कड़ ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मुर्दा घर में भेजा गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को बृहस्पतिवार को परिवार को सौंप दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता लगाया जाएगा। जांच शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई