उत्तर प्रदेश में कोरोना ने बरपाया कहर, पिछले 24 घंटे में 16,016 नए मामले आए सामने

By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 14, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,54,044 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 16,016 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,58,05,123 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,43,240 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 2554 लोग तथा अब तक 16,93,842 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 84,440 एक्टिव मामले है जिनमें 82,412 लोग होम आइसोलेशन में है। 

इसे भी पढ़ें: 8 करोड़ किए खर्च फिर भी नहीं बच पाया किसान, 254 दिन चला कोरोना का इलाज 

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 13 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 24,91,529 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,54,55,942 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 91.88 प्रतिशत है। दूसरी डोज 8,31,73,093 लगायी गयी है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 21,86,29,035 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 43,55,278 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 31.08 प्रतिशत है। 

इसे भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर प्रयागराज में तीन लाख लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी 

उन्होंने बताया कि अब तक 2,69,636 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut