सिक्किम में कोविड-19 के 162 नये मामले, तीन मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2021

गंगटोक। सिक्किम में शुक्रवार को कोविड-19 के 162 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,058 हो गयी जबकि तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 290 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी सिक्किम जिले में सबसे अधिक 133 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद पश्चिम में 19, दक्षिण में 10 नये मामले सामने आए।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने 800 पुलिस उप-निरीक्षकों की भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दी

सिक्किम में कोविड-19 की संक्रमण दर 11.4 प्रतिशत हो गयी है जबकि ठीक होने की दर 81.9 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में अब तक 1.54 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। इनमें से 1,411 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार