जम्मू और कश्मीर में 168 आतंकवादी सक्रिय, 75 इस साल मारे गए : सेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2022

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में फिलहाल कम से कम 168 आतंकवादी सक्रिय हैं जबकि 75 आतंकवादी इस साल मुठभेड़ में मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में 21 विदेशी थे। उन्होंने बताया कि गत 11 महीने में, नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास ही मुठभेड़ों में आतंकवादियों का सफाया किया गया औरघुसपैठ की 12 कोशिशें नाकाम की गईं। सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने ‘‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘गहन अभियान (आतंकवाद रोधी) तबतक पूरी ताकत से चलेगा जब तक कि बाकी बचे करीब 168 आतंकवादी आत्मसमर्पण नहीं कर देते या मारे जाते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: J&K के बडगाम में तहसीलदार ऑफिस में आतंकियों ने कर्मचारी पर दागी गोलियां, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अधिकारी ने बाया कि यह खुफिया नेटवर्क के साथ समन्वय एवं आम लोगों के समर्थन से संभव हो सका। उन्होंने बताया कि पिछले साल 495 ओवर ग्राउंड वर्कर (आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने वाले) पकड़े गए जबकि इस साल के शुरुआती चार महीनों में ही 87 ऐसे लोग पकड़े जा चुके हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘ दुश्मन द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन, घुसपैठ की कोशिश या किसी अन्य दुस्साहसिक कोशिश का कड़ाई से जवाब दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल