By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2019
नयी दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि भारत ने लीबिया छोड़ रहे भारतीयों की मदद के लिये 17 समन्वयक नियुक्त किये हैं और भारतीय दूतावास उनके ‘‘एक्जिट वीजा’’ में भी मदद कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: नरसिंह यादव का निलंबन ‘क्रूर और अनुचित’ कदम है: संजय निरूपम
लीबिया में बढ़ते संघर्ष के बीच सुषमा का यह आश्वासन आया है। सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘लीबिया में रह रहे भारतीयों की मदद के लिये हमने 17 समन्वयक नियुक्त किये हैं। भारतीय दूतावास उनके एक्जिट वीजा में मदद कर रहा है।... कृपया इस मौके का फायदा उठायें।