पहले पिता ने किया बलात्कार फिर होटल ले जाकर नेताओं से कराया गंदा काम, 28 लोगों पर मामला दर्ज

By निधि अविनाश | Oct 14, 2021

उत्तर प्रदेश के ललितापुर से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है जिसको सुनकर शायद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हिंदी अखबार NBT में छपी एक खबर के मुताबिक, 17 साल की एक लड़की ने अपने पिता, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं सहित 28 लोगों पर बलात्कार का आरोप लगया है। बता दें कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया है। आरोपियों में लड़की के पिता, एसपी के जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, बीएसपी के जिलाध्यक्ष और कई अन्य लोग शामिल है। 

लड़की ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि, जब वह छठी क्लास में थी तब उसके पिता ने उसे अशलील फिल्में दिखाकर शारिरिक संबध बनाने का लालच दिया, लेकिन लड़की ने ऐसा कुछ भी करने से साफ मना कर दिया। लड़की के मना करने के बाद उसके पिता ने नए कपड़े दिलाकर लालच दिया और बाइक पर घुमाने बाहर ले गया। अपनी खुद की बेटी को सुनसान खेत में ले जाकर पहले चुप रहने की चेतावनी दी और फिर उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार करने के बाद अपनी बेटी को पिता ने धमकी दी की अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसकी मां को मार डालेगा। 

होटल ले जाकर करवाया बलात्कार

कुछ दिनों बाद पिता अपनी बेटी को स्कूल से होटल ले गया और वहां नशीला पर्दाथ वाला नाशता कराया जिसके बाद बेटी को एक महिला के हाथों सौंप दिया। महिला लड़की को एक कमरे में ले गई और उसे अकेले वहां छोड़कर चली गई। अकेले कमरे में बेहोशी के हालत में लड़की के कमरे में आदमी आया। लड़की को जब होश आया तो उसके कपड़े और जुते सही जगह पर नहीं मिले। लड़की ने आरोप लगाया है कि, एसपी नेता ने भी उसके साथ बलात्कार किया है और यह सब कराने में उसके खुद के पिता का हाथ है। 

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये