भोपाल में आयोजित ‘बूथ संवाद कार्यक्रम’ में शामिल होंगे राजस्थान के 170 कार्यकर्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष महासंपर्क अभियान आयोजित किया जा रहा है जिसमें जनता को सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत जिला, मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ केन्द्र पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसके अलावा लोकसभा क्षेत्रों में विशेष जन सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। विशेष महासंपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बूथ संवाद कार्यक्रम के माध्यम से देश भर के 10 लाख से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन जुड़ेगें।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: विपक्षी एकता के बीच AAP और Congress में तकरार, एक म्यान में कैसे रहेंगी दो तलवार

बूथ संवाद कार्यक्रम के राजस्थान प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनिया ने बताया कि राजस्थान की 25 लोकसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी चयनित 170 कार्यकर्ता भोपाल पहुंच चुके हैं, जो 27 जून को बूथ संवाद कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेंगे। भाजपा द्वारा जारी बयान के अनुसार, इस कड़ी में देशभर के लोकसभा क्षेत्रों से चयनित कार्यकर्ताओं से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष सोमवार को बैठक कर विस्तार से चर्चा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के पीएम का 30 साल पुराना प्लेन, खराब होने की संभावना इतनी थी, चीन यात्रा में ले जाना पड़ा बैकअप

‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ बूथ संवाद कार्यक्रम में 27 जून को प्रातः 11 बजे भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी देश भर की प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से चयनित एवं प्रशिक्षित 10-10 कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। वहीं, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के उनके संबोधन को पूरे देश में ऑनलाइन सुना जा सकेगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत