By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2020
रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 175 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,332 हो गयी वहीं संक्रमण से छह और लोगों की मौत हुई जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 945 हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग की शनिवार रात जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। झारखंड में अबतक 1,03,957 लोग ठीक हो गए हैं वहीं 2430 लोगोंका इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 945 लोगों की संक्रमण सेमौत हो चुकी है।