आत्मनिर्भर होती नौसेना का प्रतीक 17ए फ्रिगेट दूनागिरी, रक्षा मंत्री राजनाथ ने किया लॉन्च

By अभिनय आकाश | Jul 15, 2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलकाता में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) में प्रोजेक्ट 17A फ्रिगेट 'दूनागिरी' के शुभारंभ समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपने सभी पड़ोसी देशों से मैत्री का संबंध चाहता है जिसके लिए भारत ने हमेशा प्रयास किए हैं। श्रीलंका जिन कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है उससे सब वाकिफ हैं। कोविड और यूक्रेनियन संघर्ष के चलते भारत भी प्रभावित रहा है उसके बाद भी हम श्रीलंका की यथासंभव मदद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: President Election 2022: ISF विधायक ने राष्ट्रपति चुनाव में मतदान न करने की घोषणा की

बता दें कि दूनागिरी, का नाम उत्तराखंड में एक पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है। 'दूनागिरी' पी17A फ्रिगेट्स का चौथा जहाज है। ये बेहतर स्टील्थ फीचर्स, उन्नत हथियार, सेंसर और प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम के साथ पी17 फ्रिगेट्स (शिवालिक क्लास) के फॉलो-ऑन हैं।'दूनागिरी' पूर्ववर्ती 'दूनागिरी', लिएंडर क्लास एएसडब्ल्यू फ्रिगेट का पुनर्जन्म है, जो 05 मई 1977 से 20 अक्टूबर 2010 तक अपनी 33 वर्षों की सेवा में कई चुनौतीपूर्ण संचालन और बहुराष्ट्रीय अभ्यासों में शामिल रहा था। पी17A प्रोजेक्ट के पहले दो जहाजों को 2019 और 2020 में एमडीएल और जीआरएसई में लॉन्च किया गया था। तीसरा जहाज (उदयगिरी) इस साल की शुरुआत में 17 मई 22 को एमडीएल में लॉन्च किया गया था। इतने कम समय में चौथे जहाज का लॉंच आत्मनिर्भर होती नौसेना की बढ़ती ताकत का प्रमाण है।

प्रमुख खबरें

Gemini 3 Pro VS ChatGPT 5.2: 2025 के AI रेस में कौन आगे? आपके लिए बेस्ट चुनाव का विश्लेषण

Pakistan ने चोरी से ईरान को परमाणु...पुतिन-बुश की 24 साल पुरानी सीक्रेट चैट आई सामने

दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया

Gyan Ganga: नारद मुनि का अभिमान चूर! भगवान विष्णु की लीला से बने कुरुप, शिवगणों ने उड़ाया मज़ाक, आगे क्या?