पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत, 30 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2018

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी प्रांत सिंध में आज तड़के सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा हैदराबाद जिले के हाला इलाके में हुआ।

विवाह समारोह से लौट रही बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूकी हुई थी। उसका टायर पंक्चर था जिसे सुधारा जा रहा था। तभी तेजी गति से आ रहे एक ट्रॉलर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। 30 घायल लोगों को हाला और हैदराबाद के सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin के खतरनाक इरादे, पश्चिमी देशों के खिलाफ परमाणु अभ्यास करेगा रूस

पुलिस हिरासत से भागा खुंखार अपराधी, दिल्ली के लोधी कॉलोनी में हत्या के आरोप में थाने में बंद था

Sikkim Elections 2024: पूर्व सीएम चामलिंग ने राज्य में लगाया कुशासन का आरोप, कहा- यह आखिरी मौका

Breaking News: तमिलनाडु में बेहद दर्दनाक हादसा! कन्नियाकुमारी तट के पास 5 मेडिकल छात्र समुद्र में डूब गए