देश में 2018-2020 के दौरान दंगे के 1,807 मामले दर्ज हुए, 8,565 लोगों को किया गया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि वर्ष 2018 से 2020 के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में सांप्रदायिक दंगों के कुल 1,807 मामले दर्ज किये गए और 8,565 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उच्च सदन को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी बताया कि सांप्रदायिक दंगों के सर्वाधिक मामले बिहार में दर्ज किये गए। इसके बाद महाराष्ट्र और हरियाणा का स्थान रहा। उन्होंने बताया कि देश में वर्ष 2018 में सांप्रदायिक दंगों के 512 मामले, 2019 में 438 मामले और 2020 में 857 मामले दर्ज किए गए। राय के अनुसार, सांप्रदायिक दंगों के सिलसिले में 2018 में देश के विभिन्न हिस्सों में 4,097 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला

CEC Gyanesh Kumar पर सतर्कता जांच बदले की कार्रवाई नहीं, VD Satheesan ने किया स्पष्ट

Jio IPO को नुकसान पहुँचाने के लिए Elon Musk ने चला बड़ा दाँव, Mukesh Ambani का पलटवार Starlink को पड़ सकता है भारी

संतोष मूरत की साहब, मैं ज़िंदा हूँ वाली तख्ती से गृह मंत्रालय के ताले तक, जंतर-मंतर की अनकही कहानी