मध्य प्रदेश में कोरोना के 185 नये मामले, 06 लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Jan 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नये मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 185 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 06 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 54 हजार 270 और मृतकों की संख्या 3799 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-21, भोपाल-60, जबलपुर-16 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। इनमें 22 जिले ऐसे हैं, जहां आज नये प्रकरण शून्य रहे।

इसे भी पढ़ें: श्रीराम मंदिर के नाम पर भाजपा देशवासियों को डराकर कर रही है चंदा- दिग्विजय सिंह

राज्य में आज कोरोना से 06 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, बैतूल, बड़वानी और दमोह के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3793 से बढ़कर 3799 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 924, भोपाल 607, ग्वालियर-224, जबलपुर-251, खरगौन-105, सागर-149, उज्जैन 104, रतलाम-80, धार-58, रीवा-35, होशंगाबाद-61, शिवपुरी-30, विदिशा-71, नरसिंहपुर-30, सतना-42, मुरैना-29, बैतूल-74, बालाघाट-14, शहडोल-30, नीमच-37, देवास-27, बड़वानी-30, छिंदवाड़ा-45, सीहोर-48, दमोह-87, मंदसौर-35, झाबुआ-27, रायसेन-46, राजगढ़-66, खंडवा-63, कटनी-17, हरदा-35, छतरपुर-32, अनूपपुर-14, सीधी-13, सिंगरौली-26, दतिया-20, शाजापुर-22, सिवनी-10, भिण्ड-10, गुना-26, श्योपुर-15, टीकमगढ़-27, अलीराजपुर-15, उमरिया-17, मंडला-10, अशोकनगर-17, पन्ना-04, डिंडौरी-01, बुरहानपुर-27, निवाड़ी-02 और आगरमालवा-10 व्यक्ति शामिल है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत,राजगढ़ जिले का रहने वाला था परिवार

बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 2,47,418 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 345 मरीज बुधवार को स्वस्थ हुए। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 3,053 हैं। वही मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का काम जारी है। बुधवार को वैक्सीनेशन का छठवां दिन था और आज राज्यभर में 1058 केन्द्रों पर 64,596 हितग्राहियों को टीके लगाए गए। इस प्रकार अब तक कुल एक लाख 32 हजार 064 हितग्राहियों का टीकाकरण हो चुका है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा