झारखंड में कोरोना वायरस के 185 नये मामले सामने आये, दो की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2020

रांची। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 939 हो गयी, वहीं संक्रमण के 185 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,157 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटो में दो मरीजों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गयी।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के स्‍थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

झारखंड में 1,03,624 लोग अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2594 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 939 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में आपसी रंजिश के चलते किसान की गोली मारकर हत्या

भारतीय युवाओं में बेरोजगारी सबसे अधिक लेकिन अस्थायी : RBI MPC सदस्य

ममता ऐसी सरकार चाहती हैं जो आतंकवाद के खिलाफ नरम रुख अपनाए : J P Nadda

रूठे नेता को मनाएंगे.... Arvinder Singh Lovely के इस्तीफे ने बढ़ाई Congress की टेंशन, घर के बाहर लगा पार्टी के बड़े नेताओं का जमावड़ा