छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के 1,879 नए मामले, संक्रमितों की तादाद 2 लाख 32 हजार के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2020

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1879 नए मामले सामनेआये हैं और इसके साथ ही वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,32,835 हो गई है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 189 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 1901 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित आठ लोगों की मौत हुई है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता बैजयंत पांडा कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने को कहा 

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,32,835 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,08,183 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 21,839 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 2813 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 46,001 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 651 लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में

BIADA MD ने Patliputra Industrial Area का लिया जायजा, अतिक्रमण और गंदगी पर कार्रवाई के निर्देश

Delhi में सुरक्षा पहरे के बीच प्रदर्शनकारी Connaught Place वॉशरूम और गुरुद्वारे में छिपे, कई हिरासत में

Donald Trump ने Truth Social पर पूछा सवाल, 8 युद्ध सुलझाने पर भी क्यों नहीं मिला नोबेल