यूक्रेन में फंसे 3726 भारतीयों की आज होगी वतन वापसी, इन देशों से उड़ान भरेंगे भारतीय विमान

By अनुराग गुप्ता | Mar 03, 2022

नयी दिल्ली। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच खबर है कि यूक्रेन के बॉर्डर से सटे देशों से गुरुवार को 19 विमानों के जरिए 3726 भारतीयों की वतन वापसी होगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत 3726 भारतीयों को आज घर वापस लाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच क्वाड नेताओं की वर्चुअल बैठक में शिरकत करेंगे PM मोदी 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि ऑपरेशन गंगा के तहत 3726 भारतीयों को आज लाया जाएगा। इसके तहत बुखारेस्ट से 8, बुडापेस्ट से 5, रेज़ज़ो से 3, सुसेवा से 2 और कोसिसे से 1 विमान उड़ान भरेगा। इन विमानों के माध्यम से भारतीय घर लौटेंगे।

इसे भी पढ़ें: यू्क्रेन में युद्ध के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की की सीरीज ‘सर्वेंट ऑफ द पीपुल’ की बढ़ी लोकप्रियता

हिंडन बेस पर उतरा ग्लोबमास्टर

वायुसेना के तीन विमान यूक्रेन में फंसे 628 भारतीयों को बुखारेस्ट, बुडापेस्ट और जेजॉ से लेकर हिंडन बेस पर उतर चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वायुसेना का पहला विमान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 200 भारतीयों को लेकर बुधवार की देर रात हिंडन बेस पर उतरा। जबकि दूसरा विमान हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से 220 भारतीयों को लेकर और तीसरा विमान पोलैंड के शहर के जेजॉ शहर से 208 भारतीयों को लेकर हिंडन बेस पर उतरा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत