By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020
बीजिंग।वंदे भारत मिशन (वीबीएम) के तहत नयी दिल्ली से चीनी शहर वुहान की एक हालिया उड़ान में 19 भारतीय यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये। उधर, भारत ने सोमवार को 13 नवंबर से चीन के लिए चार और ऐसी उड़ानें संचालित करने की घोषणा की। गत 30 अक्टूबर को पिछले कुछ महीने में भारत से चीन के लिए संचालित छठी और वुहान के लिए पहली उड़ान में नयी दिल्ली से 277 भारतीय आये और वापसी में 157 भारत लौटे। यहां भारतीय दूतावास ने घोषणा की विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के भारत के इस बड़े मिशन के तहत एयर इंडिया दिल्ली से चार उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है जो 13, 20, 27नवंबर और चार दिसंबर को रवाना होंगी।