By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2025
मिस्र में शुक्रवार को एक ट्रक और एक छोटी बस की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्रम मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बस नील डेल्टा गवर्नरेट ऑफ मेनौफिया के एशमौन शहर में एक क्षेत्रीय सड़क से होते हुए कामगारों को उनके काम पर ले जा रही थी।
दुर्घटना में तीन लोग बच गए। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, घायलों सहित सभी पीड़ितों को जनरल एशमौन अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। श्रम मंत्री मोहम्मद गेब्रान ने अधिकारियों को पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है।