तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में 19 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2025

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में बजरी से लदे एक ट्रक और एक बस की सोमवार को आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ट्रक चेवेल्ला के पास तेलंगाना सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की बस से टकरा गया जिसके बाद बजरी बस पर गिर गई। पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मारे गए 19 लोगों में 10 महिलाएं शामिल हैं। तांडूर से हैदराबाद जा रही बस का चालक भी हादसे में मारा गया।

अधिकारी ने बताया कि बस में सवार यात्रियों की कुल संख्या का अभी पता नहीं चल सका है। घायल लोग सदमे में थे और वे बस में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं दे सके। बस पर बजरी गिरने से कई यात्री वाहन के अंदर फंस गए और अधिकारियों ने मशीनों की मदद से बचाव एवं राहत अभियान चलाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बस में सवार यात्रियों को वाहन से बाहर निकाल लिया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया तथा मुख्य सचिव के. रामकृष्ण राव और पुलिस महानिदेशक शिवधर रेड्डी को राहत कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने का निर्देश दिया।

इसमें बताया गया कि मुख्यमंत्री ने कुछ मंत्रियों को भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचने को कहा है। विज्ञप्ति में बताया गया कि उन्होंने अधिकारियों को घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद ले जाए जाने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Apple का 5 साल बाद धमाका, AirPods Max 2 लॉन्च! जानिए कीमत में क्या है ?

ईरान के सबसे ताकवर इंसान अली लारीजानी पर हमला, इजरायल के नए दावे से सनसनी, कह जाते हैं केनेडी

Pilot Safety Advisory | हवाई रास्तों पर युद्ध का साया! ALPA India की पायलटों को चेतावनी, संघर्ष क्षेत्रों में उड़ान से पहले खुद करें जोखिम का आकलन

Haryana Rajya Sabha Election: बाल-बाल बची Congress, Deepender Hooda बोले- अंतरात्मा बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई