मोजाम्बिक में उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण 19 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

मापुतो। मध्य मोजाम्बिक में शुक्रवार को आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात इदाई के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और बीरा शहर का संपर्क देश के बाकी हिस्से से टूट गया। सरकारी प्रसारक ‘रेडियो मोजाम्बिक’ ने कहा, ‘‘प्रारंभिक सूचना के अनुसार इदाई चक्रवात के कारण सोफाला प्रांत में 19 लोगों की मौत हुई है और 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं।’’

अधिकतर लोगों की मौत बीरा में हुई। विद्युत लाइनें ठप पड़ जाने के कारण बीरा शहर का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया। हवाईअड्डा भी बंद हो गया और सड़कों पर भी बाढ़ का पानी भर गया।

इसे भी पढ़ें: क्राइस्टचर्च में मस्जिद पर गोलीबारी के बाद अंतिम न्यूजीलैंड-बांग्लादेश टेस्ट रद्द

चक्रवात से पूर्व बाढ़ के कारण पहले ही देशभर में 66 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रांतीय गवर्नर अल्बर्टो मोंडलेन ने सरकारी रेडियो से कहा, ‘‘रात भर और आज सुबह सबसे मुश्किल समय था। बहुत नुकसान हुआ है। कई घरों की छतें उड़ गई हैं।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह