तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,921 नए मामले, नौ लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2020

हैदरबाद।  तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,921 नए मरीज सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 88,396 हो गई। शुक्रवार को एक सरकारी बुलेटिन में 13 अगस्त रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि नौ और लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 674 हो गई। राज्य में कोरोना वायरस से बेहद प्रभावित ग्रेटर हैदरबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के नए मामलों में कमी हो रही है। यहां 356 नए मरीज सामने आए हैं। जीएचएमसी के बाद मेडचल-मल्काजगिरि में 168, रंगारेड्डी में 134 और संगारेड्डी में 90 मामले सामने आए हैं। नारायणपेट में छह मामले सामने आए हैं और इस जिले को छोड़कर बाकी सभी 32 जिलों में दहाई में नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन के अनुसार राज्य में मृत्यु दर 0.76 फीसदी है। इस संक्रमण से अब तक 64,284 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 23,438 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में संक्रमण के 1,931 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 86,475 हुई

राज्य में स्वस्थ होने की दर 72.72 फीसदी है जबकि देश में 70.76 फीसदी है। बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले मामले 84 फीसदी है। 13 अगस्त को राज्य में 22,406 नमूनों की जांच हुई जबकि अब तक 7,11,196 नमूनों की जांच हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें