UP में कोरोना के 194 एक्टिव मामले, अबतक 9 करोड़ से अधिक लोगों को दी गई वैक्सीन की डोज

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 20, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,82,742 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 7,65,27,746 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले आये हैं तथा 173 लोग होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 15 तथा अब तक कुल 16,86,599 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 194 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,95,831 क्षेत्रों में 6,49,081 टीम दिवस के माध्यम से 3,58,84,515 घरों के 17,24,94,314 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने पटना में कहा, Paper Leak रोकने के लिए सख्त कदम जरूरी

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi