पश्चिम बंगाल में कोरोना के 19,445 नए मामले, 134 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 से 134 और मरीजों की मौत हुई जबकि संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 19,445 नए मामले आए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ये मामले गत 24 घंटे के दौरान 62,186 नमूनों की जांच में आए हैं। इस प्रकार राज्य में संक्रमण की दर 31.26 प्रतिशत तक पहुंच गई है। राज्य में इस समय 1,26,663 मरीज उपचाराधीन हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना को लेकर कड़े कदम उठाए गए हैं, सम्पूर्ण लॉकडाउन से रोजी रोटी पर असर पड़ेगा: ममता

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के आने के साथ ही पश्चिम बंगाल में अबतक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या भी 10 लाख के पार यानी 10,12,604 हो गई है। राज्य में 12,461 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान राज्य में 18,675 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे ठीक होने की दर 86.26 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

प्रमुख खबरें

Xi Jinping Health Update | अस्पताल में भर्ती जिनपिंग! की हेल्थ पर क्या बड़ा अपडेट आया?

मक्का के इतिहास में पहली बार अलर्ट जारी, F-15 के गिरने के बाद पूरे सऊदी में हड़कंप!

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Shivraj Singh Chouhan ने दी बधाई, कहा- विकसित हो रहा भारत

Delhi: डेटिंग ऐप के जरिए 2.15 लाख रुपये की वसूली करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार