ओडिशा में कोरोना वायरस ने पहली जान ली, राज्य में संक्रमितों की संख्या 42

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित 73 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। इस विषाणु से राज्य में हुई यह पहली मौत है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बुजुर्ग की मौत सोमवार को हुई थी और जांच में पुष्टि हुई है कि वह संक्रमण से पीड़ित थे। जांच रिपोर्ट मंगलवार को आई। उन्होंने बताया कि मृतक भुवनेश्वर के झारपाडा इलाके के रहने वाले थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत को लेकर चार अप्रैल को यहां के एम्स में भर्ती कराया गया था।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्वीट किया कि एक मरीज की छह अप्रैल को मौत हो गई। वह पहले से रक्तचाप से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। इस बीच, भुवनेश्वर में आज कोरोना वायरस के एक मामले की पुष्टि हुई। राज्य में विषाणु से पीड़ित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज