योगी सरकार का बड़ा फैसला, लॉकडाउन के दौरान प्रोटोकॉल तोड़ने पर दर्ज हुए करीब ढाई लाख मुकदमें वापस होंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए आम लोगों के खिलाफ दर्ज शिकायतों को वापस लेने का फैसला किया है। शनिवार को एक आधिकारिक प्रवक्‍ता ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद विभिन्‍न चरणों में लॉकडाउन के दौरान प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में 2.5 लाख से अधिक लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गईं थीं। प्रवक्ता ने कहा कि कोविड -19 प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत शिकायतें दर्ज की गई थीं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि यदि शिकायतें गंभीर नहीं हैं तो उन्हें वापस ले लिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के मंत्री की कांग्रेस को सलाह, पाप का प्रायश्चित करने के लिये गंगा स्नान करना चाहिये

प्रवक्ता ने कहा कि इस फैसले से न केवल अदालतों पर बोझ कम होगा बल्कि पुलिस और कचहरी का चक्‍कर लगा रहे लाखों लोगों और व्‍यापारियों को इससे छुटकारा मिलेगा। पिछले महीने इसी तरह के एक फैसले में सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए व्यापारियों के खिलाफ दर्ज शिकायतों को वापस लेने के निर्देश जारी किए थे। प्रवक्‍ता के अनुसार कोविड -19 प्रोटोकॉल को तोड़ने के लिए दर्ज की गई शिकायतों को वापस लेने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। उल्‍लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 नियंत्रण में सफल संचालन की वजह से स्थिति सामान्‍य हो रही है और कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीज़ों की दर 98 प्रतिशत पहुंच गई है, जो कई राज्‍यों की तुलना में अधिक है।

प्रमुख खबरें

Air Fare से Cap हटाने पर भड़के Arvind Kejriwal, बोले- Modi सरकार में महंगा होगा हवाई सफर

Top 10 Breaking News | 23 March 2026 | Gold-Silver Price Crash | US-Pakistan Conflict | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

बाबरी मस्जिद पक्षकार Iqbal Ansari भी हुए PM Modi के मुरीद, Record बनाने पर की जमकर तारीफ

क्या है Corporate Law Amendment Bill? क्यों भेजा गया JPC में, Companies Act में होंगे बड़े बदलाव