उत्तर प्रदेश के मंत्री की कांग्रेस को सलाह, पाप का प्रायश्चित करने के लिये गंगा स्नान करना चाहिये

Congress

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रज़ा ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा की प्रयागराज यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नौका खेने से कुछ होने वाला नहीं है, वैसे कांग्रेस के लोगों को अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए गंगा स्नान करना चाहिए।

अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रज़ा ने शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा की प्रयागराज यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नौका खेने से कुछ होने वाला नहीं है, वैसे कांग्रेस के लोगों को अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए गंगा स्नान करना चाहिए। मोहसिन रजा ने अमेठी जिला भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा ‘‘जिन्हें जय श्रीराम के नारे से परहेज है, आज वह गंगा में डुबकी लगा रहे हैं,देवी के मंदिर की परिक्रमा कर रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कंगना के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, अभिनेत्री बोली नेता बनाकर ही रहेंगे

उन्होंने कहा ‘‘ प्रियंका प्रयागराज गईं, यह अच्छी बात है। लेकिन वहीं उनके दादा जहांगीर का भी घर हैऔर उन्हें वहां भी जाना चाहिए था।’’ रज़ा ने कहा कि नौका खेने से कुछ होने वाला नहीं है, वैसे कांग्रेस के लोगों को अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए गंगा स्नान करना चाहिए। गौरतलब है कि प्रियंका मौनी अमावस्या पर संगम स्नान के लिए प्रयागराज गयी थीं।

इसे भी पढ़ें: रक्षा मंत्री के बयान पर कांग्रेस का हमला, पूछा- क्या मोदी सरकार भारत के भू-भाग को नया बफर जोन नहीं बना रही?

प्रियंका गांधी पर तीखे हमले करते हुए रज़ा ने कहा कि प्रियंका किसानों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती हैं उनके प्रति हमदर्दी दिखाती हैं लेकिन सबसे पहले उन्हें अपने पति रॉबर्ट वाद्रा से किसानों की जमीन वापस दिलानी चाहिए। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रज़ा ने कहा ‘‘राहुल अमेठी को इटली का छोटा सा शहर समझते थे और वहां सैर करने जाते थे। उन्हें अमेठी के विकास से कोई लेना-देना नहीं था। आज अमेठी का तेजी से विकास हो रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़