महाराष्ट्र में 7 सितंबर से दो दिवसीय मानसून सत्र, सदस्यों को सुरक्षित रखने के लिए तैयारियां शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2020

मुम्बई। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के बीच महाराष्ट्र में मानसून सत्र के निर्विघ्न चलने और कार्यवाही के दौरान सदस्यों को सुरक्षित रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मानसून सत्र यहां सात सितम्बर से शुरू हो रहा है। विधान भवन के अधिकारियों ने बताया कि सात सितम्बर से शुरू हो रहे दो दिवसीय सत्र के लिए विधायकों के लिए अनिवार्य ‘एंटीजन’ परीक्षण, कोविड-19 किटों का वितरण और सदस्यों के बीच शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए बैठने की नई व्यवस्था जैसे कुछ उपाय किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रश्नकाल के निलंबन पर बसपा का आरोप, यह नए भारत की ‘डरावनी तस्वीर’ है 

विधायी कार्य मंत्री अनिल परब ने बताया कि इस दौरान प्रश्नकाल और चर्चा नहीं होगी। शिवसेना नीत महा विकास आघाडी सरकार के नवम्बर में सत्ता में आने के बाद यह पहला विधानसभा सत्र है। इससे पहले 22 जून से और अगस्त के आखिरी सप्ताह में दो बार सत्र स्थगित किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत