झारखंड विधानसभा मानसून सत्र, 18 सितंबर से 22 तक आहूत करने की अधिसूचना जारी

झारखंड विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र में अन्य विधायी कार्यों के साथ 21 सितंबर को वित्त वर्ष 2020-21 का प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश किया जायेगा।
रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को 18 सितंबर से आहूत करने की अधिसूचना जारी की गयी।
इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना के 1029 नए मामले, 10 संक्रमितों की मौत
अधिसूचना के अनुसार राज्य विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार 18 सितंबर को प्रारंभ होगा और 19 एवं 20 सितंबर के अवकाश के बाद 21 और 22 सितंबर तक चलेगा। विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र में अन्य विधायी कार्यों के साथ 21 सितंबर को वित्त वर्ष 2020-21 का प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश किया जायेगा।
अन्य न्यूज़












