असम के मंत्री सरमा को बदनाम करने की साजिश के आरोप में दो पत्रकार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2021

गुवाहाटी। असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बदनाम करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने दो पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों ने ‘‘गलत मंशा’’ से मंत्री और उनकी बेटी की एक तस्वीर साझा की थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह ने बताया कि स्थानीय समाचार वेबसाइट ‘प्रतिबिंब लाइव’ के मुख्य संपादक तौफीकुद्दीन अहमद और समाचार संपादक इकबाल को साजिश की जांच के सिलसिले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो)अधिनियम के सख्त प्रावधानों के तहत ऐसे सभी प्रयासों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत