बेरोजगारी बनी मौत का कारण, एक ही परिवार के 2 लोगों की हुई मौत तो वहीं 2 लोगों का चल रहा है इलाज

By सुयश भट्ट | Aug 28, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में 1 परिवार द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की एक खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि इस घटना में बेटी और पति की मौत हो गई है वहीं पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दरअसल मामला मिसरोद थाना क्षेत्र के सहारा स्टेट का है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक पेशे से सिविल इंजीनियर था और वह अपनी पत्नी और दो बच्चों 16 साल के बेटे और 14 साल की बेटी के साथ यहांं रहता था। ऐसा बताया जा रहा है कि मृतक काफी दिनों से बेरोजगार था और आर्थिक तंगी की वजह से परेशान था।

इसे भी पढ़ें:एनएसजी के कमांडो की हुई मॉक ड्रिल, आंतकी हमले से बचने जतु चलाया एंटी टेरेसिस्ट ऑपेरशन 

रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने पहले अपने बेटे और बेटी के गले को ब्लेड से काट दिया और फिर उसके बाद पति-पत्नी ने जहर पी लिया। इस घटना में बेटी और पति की मौत हो गई है। वहीं पत्नी और बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

विकसित देशों में भारत से 6 गुना ज्यादा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन, PM मोदी ने जलवायु परिवर्तन और वैश्विक एलायंस को लेकर दिया बड़ा संदेश

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !