भारत और अमेरिका के बीच ''2+2'' वार्ता आज, हो सकते हैं अहम समझौते

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

वाशिंगटन। भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों में उत्तरोत्तर वृद्धि और मजबूती आने पर ध्यान दिलाते हुए अमेरिका के एक प्रख्यात रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ ने कहा है कि दोनों देशों के बीच दूसरी ‘टू प्लस टू’ वार्ता ऊंची आकांक्षाएं निर्धारित करने का अवसर है। बुधवार की टू प्लस टू वार्ता इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई रिकॉर्ड चार मुलाकातों के बाद हो रही है। इन चार मुलाकातों में सितंबर में ह्यूस्टन में हुआ दोनों का संयुक्त संबोधन भी शामिल है जहां उन्होंने विशाल जनसमूह को संबोधित किया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-चीन के बीच खत्म हो सकती है ट्रेड वॉर, व्यापार करार पहले चरण पर पहुंची

अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के लिए रक्षा एवं अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के वरिष्ठ सलाहकार सिंह ने कहा, “क्रियान्वयन के लिहाज से, हमने त्रि-सेवा अभ्यासों और क्वाड (जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत और अमेरिका) के साथ ठोस कार्यों जैसी महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां देखी हैं।” उन्होंने कहा कि कुछ बड़ी चुनौतियां रक्षा के लिहाज से उतनी महत्त्वपूर्ण नहीं हैं लेकिन इसे प्रभावित कर सकती हैं। ये चुनौतियां हैं अनसुलझे व्यापार विवाद और ईरान एवं रूस पर लगे अमेरिकी प्रतिबंध जो भारत को प्रभावित कर सकते हैं। एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि इन वार्ताओं में राजनीतिक से लेकर रणनीतिक और सामरिक विषय शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़