अमेरिका-चीन के बीच खत्म हो सकती है ट्रेड वॉर, व्यापार करार पहले चरण पर पहुंची

china-us-agree-to-draft-first-phase-of-trade-agreement-media
[email protected] । Dec 14 2019 1:12PM

चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापार करार के पहले चरण के मसौदे पर सहमति बन गई है।चीन और अमेरिका पिछले कई माह से व्यापार युद्ध में उलझे हुए हैं। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। अमेरिका ने चीन के 250 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क लगाया था।

बीजिंग। चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक और व्यापार करार के पहले चरण के मसौदे पर सहमति बन गई है। चीन के सरकारी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि यह करार समानता और परस्पर सम्मान के सिद्धान्त पर आधारित है और इससे व्यापार युद्ध समाप्त हो सकेगा। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी संसद के महत्वपूर्ण उप-समिति के अध्यक्ष बने भारतीय मूल के एमी बेरा

चीन और अमेरिका पिछले कई माह से व्यापार युद्ध में उलझे हुए हैं। इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। अमेरिका ने चीन के 250 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क लगाया था। जवाबी प्रतिक्रिया में चीन ने अमेरिका के 110 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क लगा दिया था। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने किया मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने चेताया है कि यदि यह व्यापार युद्ध बढ़ता है तो इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था कमजोर होगी। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने शुक्रवार रात को खबर दी है कि चीन और अमेरिका के बीच पहले चरण के आर्थिक और व्यापार करार के मसौदे को लेकर सहमति बन गई है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़