करीब आने वाली हैं 2 महाशक्तियां? पुतिन ने ट्रंप को बताया बहादुर इंसान, अमेरिका की नई हुकूमत संग कैसे होंगे रिश्तें इस पर दिल खोलकर की बात

By अभिनय आकाश | Nov 08, 2024

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी है और कहा है कि मॉस्को नवनिर्वाचित रिपब्लिकन राष्ट्रपति के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है। पुतिन ने 7 नवंबर को सोची में वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस अवसर पर उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत पर बधाई देना चाहूंगा। मैं पहले ही कह चुका हूं कि हम किसी भी राष्ट्र प्रमुख के साथ काम करेंगे जिस पर अमेरिकी लोगों को भरोसा है। अल जज़ीरा के अनुसार, ट्रम्प की जीत के बाद पुतिन की ये पहली सार्वजनिक टिप्पणी थी। उन्होंने 14 जुलाई को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक अभियान रैली में हत्या के प्रयास के दौरान साहस दिखाने के लिए ट्रम्प की प्रशंसा भी की थी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर आया राहुल गांधी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद यूक्रेन संकट पर रूस की ओर से बयान सामने आया है। रूस ने ट्रंप की शांति की कोशिशों के बयान को याद दिलाया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमीत्री पेसकोव ने कहा कि भले ही ट्रंप ने शांति लाने की रफ्तार के बारे में बढ़ा चढ़ाकर कहा हो, लेकिन उनकी शांति की इच्छा को रूस ने हमेशा सराहा है। पेसकोव ने कहा कि अगर नऊ अमेरिकी सरकार युद्ध को बढ़ावा देने की बजाए शांति की ओर कदम बढ़ाती है तो वो पिछले प्रशासन की तुलना में बेहतर मानी जाएगी। रूस ने ये भी उम्मीद जताई है कि अमेरिका के अगली सरकार इस दिशा में सहयोग करेगी।  

प्रमुख खबरें

मुनीर-नकवी ने मिलकर कर दिया खेल, पाकिस्तान में तख्तापलट होने वाला है?

Pak सेना की सीक्रेट Info भारत की खुफिया एजेंसी को मिली, चीन के साथ बड़े खेल का खुलासा

Kia Sorento की बुकिंग शुरू, लॉन्च से पहले कंपनी ने दिखाई पहली Hybrid SUV की झलक

Nestle India के Profit में 48% का तगड़ा उछाल, फिर भी Stock Price गिरने से Investors हुए मायूस