J&K के शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, गुप्त सूचना के आधार पर चलाया सर्च ऑपरेशन! एनकाउंटर में ढेर हुए 4 आतंकवादी

By अनुराग गुप्ता | Apr 14, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आपको बता दें कि सुरक्षाबलों ने शोपियां एनकाउंटर में 4 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को शोपियां के जैनापोर इलाके में आतंकवादियों के होने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाने की घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 

लश्कर के 3 आतंकवादी गिरफ्तार !

इससे पहले सुरक्षाबलों ने बारामूला जिले से लश्कर-ए-तैयबा के तीन 'हाइब्रिड आतंकवादियों' को गिरफ्तार किया था। हाइब्रिड आतंकवादी शब्द जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उन लोगों के लिए गढ़ा है जो अपने आकाओं द्वारा दिए गए देश विरोधी विशेष कार्य को अंजाम देने के बाद सामान्य जीवन में वापस आ जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, लश्कर का एक आतंकवादी ढेर 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया था कि पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ सोपोर से प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद तथा नकदी जब्त की गई है।

प्रमुख खबरें

Mining Law में संशोधन के खिलाफ 28 सितंबर को Odisha Assembly घेरेगी BJD

Maharashtra Drought: फसल नुकसान पर Devendra Fadnavis का बड़ा एलान, कल जारी होगा राहत आदेश

GalaxEye को TDB से 63 करोड़ रुपये की मदद, बनेगा मल्टीसेंसर उपग्रह

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी