दो महिलाएं सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने में सफल, विरोध काम नहीं आया

By नीरज कुमार दुबे | Jan 02, 2019

सबरीमाला। केरल में आज तड़के आखिरकार दो महिलाएं सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में प्रवेश करने में सफल रहीं। बिंदु और कनकदुर्गा नाम की दो महिलाओं ने दावा किया है कि उन्होंने आज तड़के साढ़े तीन बजे दर्शन किये। इन महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी सुरक्षा के लिए मौजूद थे। बताया जा रहा है कि यह दोनों महिलाएं गत माह भी दर्शन के लिए आई थीं लेकिन तब सफल नहीं हो सकी थीं और आज तड़के उन्होंने सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने का दावा किया है।

दर्शन करने के बाद दोनों महिलाएं कहां हैं इस बारे में सुरक्षा कारणों से जानकारी नहीं दी गयी है। लेकिन स्थानीय मीडिया में यह खबर सुर्खियों में चल रही है कि उच्चतम न्यायालय द्वारा सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देने के बाद आखिरकार महिलाएं मंदिर में प्रवेश करने में सफल रहीं।

इससे पहले रविवार को लैंगिक समानता और समान मूल्यों को बनाए रखने के लिए राज्य द्वारा प्रायोजित ‘वीमेन वॉल‘ अभियान में विभिन्न वर्गों की लाखों महिलाओं ने हिस्सा लिया था। माकपा-एलडीएफ नेतृत्व वाली सरकार के उच्चतम न्यायालय द्वारा अयप्पा मंदिर में महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने के फैसले के बाद शुरू हुए विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में ‘वीमेन वॉल’ अभियान का आयोजन किया गया था।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज

जनता की सेवा और भरोसे से आता है लगातार सत्ता में रहने का विश्वास: Nitin Nabin