जोफ्रा आर्चर पर नस्लवादी टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर 2 साल का प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2020

वेलिंगटन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर एक टेस्ट के दौरान नस्लवादी टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर न्यूजीलैंड में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

आर्चर पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर में खेले गए टेस्ट के आखिरी दिन नस्लवादी टिप्पणी की गई थी। पुलिस ने आकलैंड के रहने वाले उस 28 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ लिया जिसने यह टिप्पणी की थी। उसे मौखिक चेतावनी भी दी गई। 

इसे भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने कहा- कोहली सीमित ओवरों के क्रिकेट में स्मिथ से काफी बेहतर

न्यूजीलैंड क्रिकेट के प्रवक्ता एंथोनी क्रमी ने कहा कि वह व्यक्ति 2022 तक न्यूजीलैंड में कोई अंतरराष्ट्रीय या घरेलू मैच नहीं देख सकेगा। इसका उल्लंघन करने पर उसे पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। क्रमी ने कहा कि हम जोफ्रा और इंग्लैंड टीम प्रबंधन से उस अप्रिय घटना के लिये फिर माफी मांगते हैं। इस तरह का बर्ताव पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी