20 बिलियन यूरो...इटली से PM मोदी का धमाकेदार ऐलान

By अभिनय आकाश | May 20, 2026

पीएम मोदी ने इटली में कहा कि रोम को विश्व में इटरनल सिटी के रूप में जाना जाता है। भारत में मेरी लोकसभा कास्टुएंसी काशी उसको भी अनादि और शाश्वत नगर माना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं तो बातचीत केवल एजेंडा तक सीमित नहीं होती। इसमें इतिहास की गहराई, भविष्य की दृष्टि और मित्रता की सहजता तीनों साथ दिखाई देते हैं। फ्रेंड्स, पिछले लगभग 3 वर्षों में मुझे कई बार प्राइम मिनिस्टर मेलोनी से मिलने का अवसर मिला है। यह भारत और इटली के बीच करीबी सहयोग और सामंजस्य को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में हमारे संबंधों को नई गति, नई दिशा और नया आत्मविश्वास मिला है। मुझे खुशी है कि हम अपने संबंधों को अपग्रेड करते हुए स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा कर रहे हैं। फ्रेंड्स, आज की बैठक में हमने हमारी भावी साझेदारी को और सशक्त बनाने के लिए विस्तृत रूप से चर्चा की। 

इसे भी पढ़ें: Rome में PM Modi-Meloni की बड़ी बैठक, AI-Space जैसे सेक्टर्स में साथ काम करेगा India-Italy

इंडिया ईयूएफटीए के समापन में इटली से मिले सहयोग के लिए मैं प्राइम मिनिस्टर मेलोनी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं। हम मिलकर इसके जल्द से जल्द इंप्लीमेंटेशन के लिए काम करेंगे जिससे बिजनेस कम्युनिटीज इसका पूरा लाभ उठा सके। फ्रेंड्स, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हमारी पार्टनरशिप का इंजीन है। एआई क्वांटम स्पेस और सिविल न्यूक्लियर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में हमारे सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। दोनों देशों के स्टार्टअप्स, रिसर्च सेंटर्स और उद्योगों को आपस में जोड़ने के लिए हम इंडिया इटली इनोवेशन सेंटर पर काम कर रहे हैं। फ्रेंड्स, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में करीबी सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास का प्रतीक है। हमारी सेनाओं के साथ-साथ दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच भी सहयोग बढ़ रहा है। हमारे डिफेंस इंडस्ट्रियल रोड मैप से को डेवलपमेंट और को प्रोडक्शन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। मेरिटाइम पावर्स के रूप में भारत और इटली के बीच कनेक्टिविटी के क्षेत्र में करीबी सहयोग स्वाभाविक है। हम मिलकर शिपिंग, पोर्ट्स, मॉडर्नाइजेशन, लॉजिस्टिक्स और ब्लू इकोनमी पर काम करेंगे। हमने अपनी विनविन साझेदारी को तीसरे देशों तक ले जाने पर भी चर्चा की।

प्रमुख खबरें

ODI में 12000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बने Rohit Sharma, Guwahati में बना रिकॉर्ड

सपा के Rajya Sabha प्रत्याशी धनराज नथवानी के पास 373 करोड़ रुपये की संपत्ति

Tewolde GebreMariam को मिली सुरक्षा मंजूरी, Air India के नए सीईओ का पद संभालेंगे

India के खिलाफ मैच से बाहर हुए Raphinha इलाज के लिए लौटेंगे Barcelona