केरल में भूस्खलन वाले स्थान से अब तक 20 शव बरामद, 46 लोग अभी भी लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

इडुक्की। केरल के इडुक्की जिले में भूस्खलन की घटना के बाद मलबे से अब तक कम से कम 20 शव बरामद किए गए हैं, जबकि लापता लोगों का पता लगाने के लिए लगातार हो रही बारिश के बावजूद प्रयास जारी है। चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों के 20 मकान इस भूस्खलन की चपेट में आ गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमों ने शनिवार सुबह तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया है। इडुक्की के जिलाधिकारी एच दिनेश ने बताया, ‘‘शुक्रवार रात को हमने दो शव बरामद किए थे। आज हमने दो और शव बरामद किए हैं। इसके साथ ही, अब तक 20 शव बरामद किये जा चुके हैं।’’ 

इसे भी देखें: Kerala के Idukki में landslide से 20 मरे, कई लापता 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर